logo

गरीब मां बच्चों को CBSE स्कूल में नहीं पढ़ा पाई, 5 साल की बेटी को मारकर किया सुसाइड

sucide36.jpeg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 
एक गरीब मां बच्चों को CBSE स्कूल में नहीं पढ़ा पाई, तो उसने 5 साल की बेटी को मारकर सुसाइड कर लिया। ये हृदयविदारक मामला महाराष्ट्र के लातुर में पेश आया है। पुलिस ने बताया है कि महिला के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। वो दोनों का एडमिशन CBSE स्कूल में कराना चाहती थी। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ऐसा नहीं कर पाई। इससे वो इतनी आहत हुई कि बेटी की जान लेने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला कथित तौर पर अपने बेटे की भी जान लेना चाहती थी। मृतक महिला का नाम भाग्यश्री और आयु 27 साल बताई गयी है। 

सुसाइड से पहले पति को किया वीडियो कॉल 

पुलिस ने बताया कि इसी महीने 18 जून की शाम को करीब साढ़े पांच बजे भाग्यश्री अपनी 5 की बेटी के साथ पड़ोसी किसान के कुएं पर गई। सुसाइड से पहले महिला ने कथित तौर पर अपने पति को वीडियो कॉल किया और कहा कि वो आखिरी बार अपनी बेटी का चेहरा देख ले। इसके बाद उसने 5 साल की बेटी के साथ सुसाइड कर लिया। पुलिस को इसकी सूचना 19 जून को मिली और इसी दिन औराद शाहजानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से दोनों को शव को कुएं से बाहर निकाला। 

क्या बताया पुलिस ने 
पुलिस ने जानकारी दी है कि मामला लातूर जिले के मालेगांव का है। भाग्यश्री हलसे यहां अपने पति वेंकट और बेटा-बेटी के साथ रहती थीं। बताया कि भाग्यश्री के पति के पास डेढ़ एकड़ जमीन है और वो बकरियां चराने के साथ कुछ खेती भी कर लिया करता है। लेकिन उसकी आमदनी इतनी नहीं है कि वो दोनों बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ा सके। वहीं, मृतका भाग्यश्री के परिजनों ने बताया कि 2023 में उसके मां की मौत हो गयी थी। आर्थिक तंगी झेल रही भाग्यश्री मां की मौत के बाद तनाव में रहने लगी थी। वो दोनों बच्चों को किसी अच्छे निजी स्कूल में दाखिला करना चाहती थी। लेकिन इसमें कामयाब नहीं होने पर उसने सुसाइड करने का फैसला कर लिया।  

Tags - SuicideCBSE Maharashtra NewsFinancial Crisis